परिचय
शब्द प्राणायाम आपका सद्यः प्रकाशित काव्य-संग्रह है।
सम्पर्क सूत्र-
गणेश चौक गणेश मन्दिर के सामने
हरदा म॰प्र॰ 461331
पानी की
एक बूँद का
जब विश्व में
बँटवारा किया गया,
कतार में
सबसे आगे
समुद्र,
पाया गया !
***
बन्दर की तरह
आपस में, माँ–बेटी
देखते–देखते जुआँ
एक षड़यन्त्र रच देती हैं,
दहेज के नाखूनों पर
जुआँ की तरह
बहू को,
मसल देती हैं !
***
पानी बचाओ
पानी बचाओ
का डंका,
आदमी बजा रहा है,
पानी बचाने वाला
सिर्फ,
पसीने से नहा रहा है !
***
आदमी के
आंकलन का पैमाना
आज,
यूँ चलता है,
बड़ा वो है
जो ज़मीन पर नहीं,
पर्दे पर चलता है !
***